अभी तक नहीं मिले पीएम किसान योजना के पैसे तो हो सकती हैं ये 5 वजह, यहां करें पीएम किसान योजना के समाचार और अपडेट

क्या है योजना का उद्देश्य?

हर साल तीन बराबर किस्तों में भूमि धारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। 18वीं किस्त के पैसे जारी होते ही इस योजना के तहत कुल 3.45 लाख करोड़ से अधिक राशि पात्र किसानों के खाते में चली गई। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी भूमिधर किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना ह

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। इस कारण देश में करोड़ों किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा हुआ है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में कुल 18 किस्तें भेज चुकी है। 


हाल ही में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देश के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। इस कारण अक्तूबर के चार महीनों के बाद अगले साल फरवरी का महीना पड़ रहा है। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि 19वीं किस्त साल 2025 के फरवरी महीने में आ सकती है। वहीं जिन किसानों ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।


PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़


PM Kisan Yojana 18th Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आए। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी किया। हर साल तीन बराबर किस्तों में भूमि धारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad